आरिफ़ नियाज़ी
रूड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर उप शिक्षा अधिकारी रुड़की सुबोध मलिक द्वारा वैक्सिनेशन वैरिफायर में डियूटी से अनुपस्थित शिक्षकों के स्पस्टीकरण के विरोध में उत्तराँचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने गहरा रोष प्रकट किया है। शिक्षक संगठन द्वारा पत्र भेजकर नाराजगी जाहिर करते हुए आंदोलन की धमकी तक दे डाली है। शुक्रवार को रुड़की ब्लॉक में कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों की वैरिफायर के रूप में कार्य कर रहे शिक्षकों से ड्यूटी के दौरान गायब रहने को उप शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए उनसे स्पस्टीकरण मांगा गया था। जिसमें कहा गया था कि डियूटी के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रविवार को उत्तराँचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष के सी शर्मा एवं जिला महामंत्री ललित मोहन जोशी ने पत्र जारी कर सम्बंधित शिक्षकों का पक्ष सुने बिना स्पस्टीकरण निकालने एवं समाचार पत्रों में देने पर गहरी नाराजगी जताई है।संगठन का कहना है कि इससे शिक्षकों पर मानसिक प्रभाव पड़ता है ।अगर अधिकारी उनका मानसिक उत्त्पीडऩ करेंगें तो शिक्षक संगठन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला