Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की में सचिन देव शर्मा अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल,दिल्ली विधायक प्रवीण कुमार ने उनका पार्टी में आने पर किया स्वागत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हो वैसे वैसे ही नेता भी राजनीतिक पार्टियों में शामिल   होने का कार्य कर रहे हैं। रूड़कीं रविवार  को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अफरोज के आवास पर कृष्णा नगर निवासी सचिन देव शर्मा अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए ।उन्होंने दिल्ली विधायक प्रवीण कुमार के समक्ष आम आदमी पार्टी की सदस्यता  ग्रहण की है।इस दौरान दिल्ली विधायक प्रवीण कुमार ने बड़ी बेबाकी के  साथ कहा कि उत्तराखंड में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उत्तराखंड को लेकर बेहद गंभीर है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने किसानों को मुफ्त बिजली देने का जो वायदा किया है उस पर उनकी सरकार खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चुनाव से पहले बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं खासतौर से युवाओं  और महिलाओं में आम आदमी पार्टी को लेकर बेहद उत्साह है जिस तरह से रुड़की में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है उसी तरह से पूरे  उत्तराखंड में  पार्टी   का तेजी से जनाधार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सचिन देव शर्मा के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को अधिक मजबूती मिलेगी सचिन देव शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सचिन देव शर्मा अपने साथ युवाओं को जोड़ने का काम भी करेंगे इस दौरान आप नेता सचिन देव शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश को दिखा दिया है कि सरकार किस तरह से चलती है और किस तरह से विकास कर सकती है जिस तरीके से दिल्ली में सरकारी अस्पताल सरकारी स्कूल और बिजली को लेकर जो कार्य अरविंद केजरीवाल ने किया है वह अपने आप में एक ऐतिहासिक कार्य है ।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विकास  कार्यों  से प्रभावित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो जनता से सीधे जुड़ी हुई है और सब वर्गों को साथ लेकर चलने में अपना विश्वास रखती है।

सचिन देव शर्मा ने कहा कि मैं अपनी पूरी आस्था के साथ आम आदमी पार्टी को   रुड़की 31 विधानसभा में पूरी तरह से मजबूत करने का काम किया जाएगा।आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी जीत का परचम लहराएगी। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अफ़रोज़, रुड़की विधानसभा के प्रभारी डॉ नरेंद्र सिंह,आप नेता नरेश प्रिंस, इंजीनियर शादाब आलम,फारूक अंसारी,  प्रेम सिंह, राव इमरान,अमजद उस्मानी, शाह वकार चिश्ती, आदि आम आदमी पार्टी  के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369