Jan Mudde

No.1 news portal of India

टोडा खटका गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के टोडा खटका गांव के पास रेलवे ट्रैक पर तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई युवक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा और ऐसा हादसा कैसे हुआ पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का भी इंतजार कर रही है। दरअसल टोडा खटका गांव निवासी 17 वर्षीय विकास कुमार पुत्र किरणपाल आज दोपहर के समय घर से बाहर निकला था जो घूमते घूमते रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचा जहां पर तेज रफ्तार ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया

जिससे उसका शव क्षत-विक्षत पुलिस ने बरामद किया है  इस मामले की सूचना तुरंत ही पुलिस को किसी ने दी  फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमारताम्बके लिए  भेज दिया है ।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है ।इस बाबत सिविल लाइन  कोतवाली प्रभारी अमरचंद  शर्मा ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक शव की पहचान की गई हैं जो विकास पुत्र किरण का है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की  जांच  करने में जुटी है इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369