Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर में आम आदमी पार्टी के चुनावी कार्यालय का आप विधायक प्रवीण कुमार ने किया शुभारम्भ

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भगवानपुर में आम आदमी पार्टी के चुनावी कार्यालय का आज रविवार को आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधायक प्रवीण कुमार ने उदघाटन  किया।इस मौके पर आम आदमी पार्टी के विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि  उत्तराखंड की सभी विधानसभाओं पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। चार माह का समय विधानसभा में बचा है जिसके चलते आम आदमी पार्टी का विधायक बनना तय है भगवानपुर में हमेशा एक ही परिवार का दबदबा रहा है चाहे आप किसी को भी वोट दो वोट एक ही परिवार में जायेगा लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।अब आम आदमी पार्टी का प्रतियाशी पूरी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

भाजपा और कांग्रेस प्रतियाशियो के पास अथाह पैसा है। इस बार पैसे वाले और जुनून के बीच लड़ाई होगी इस बार  सच्ची सोच और ईमानदारी वाला प्रतियाशी आम आदमी प्रतियाशी जीतेगा इस बार जीत जनता की होगी।प्रवीण कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में सबसे अधिक बिजली बनती है लेकिन उत्तराखंड में ही सबसे महंगी बिजली है किसी भी परिवार का तीन हज़ार का बिल आता है जबकि दिल्ली के लोगों का बिल मात्र ज़ीरो आता है।दिल्ली में ऐसा हो रहा है उत्तराखंड के लोगों के लिए ऐसा क्यों नहीं हो सकता । अब उत्तराखंड में कर्नल कोठियाल जैसे ईमानदार व्यक्ति के मुख्यमंत्री बनने के बाद ऐसा होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड से दिल्ली बिजली खरीदी जाती है जब बिल ज़ीरो आता है।अब आपको आम आदमी पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अस्पतालों की हालत बदहाल है सभी अस्पताल दिल्ली रैफर करते है यहां की सरकार में दम नहीं कि स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर कर सके एक बार आम आदमी पार्टी की सरकार आने दो अपने आप स्कूल और अस्पताल के अलावा बिजली जैसी सुविधाएं अपने आप ठीक हो जाएंगे। भाजपा सरकार का ध्यान लूट खसोट और घोटालों में लगा हुआ है।

चार माह के बाद उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद भगवानपुर झबरेड़ा रूड़कीं की तस्वीर को बदलने का काम आम आदमी पार्टी करेगी।दिल्ली की व्यवस्था उत्तराखंड में भी होगी। दिल्ली विधायक ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को नही भेजना चाहता लेकिन जैसे ही उनकी सरकार बनी वैसे ही  सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने का काम आम आदमी पार्टी करेगी। आम आदमी पार्टी वोट खरीदने का काम नहीं करती ये काम भाजपा और कांग्रेस करती है। आम आदमी पार्टी लगातार लोगों को जोड़ने का काम करती है पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  विकास का पूरा प्लान बनाया है। सरकार आने पर किसानों के बिजली के बिल माफ कर दिए जाएंगे ये आदमी पार्टी की सरकार करेगी।

इस काम को भाजपा और कांग्रेस की सरकार भी कर सकती थी लेकिन नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखण्ड में खत्म हो चुकी है अब आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच चुनाव होना है।चार माह बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।इस मौके पर आम आदमी पार्टी के भगवानपुर प्रभारी और कार्यक्रम के आयोजक प्रेम सिंह ने भी कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों से आम आदमी पार्टी को मजबूत करने की अपील की।इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अफ़रोज़, आप नेता डॉ नरेंद्र कुमार,कलियर प्रभारी इंजीनियर शादाब आलम,मंगलौर से अमजद उस्मानी,शाहवकार चिश्ती,रविन्द्र पंडित,सुधा पटवाल,दुष्यंत महारथी,दिलशाद अंसारी,राव इमरान अली,राव तनवीर,सुरेंद्र शर्मा,संजय तिवारी,सचिन देव शर्मा और ताविश अहमद,फारूक अंसारी कलियर से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369