Jan Mudde

No.1 news portal of India

गांझा मजरा में बच्चों के विवाद में एक पक्ष ने किया मासूम पर डंडे से हमला,पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

मोहम्मद शामिक

खेड़ी शिकोहपुर के गांजा मजरा में  खेल खेल में बच्चों की  मामूली कहासुनी ने उग्ररूप ले लिया गांव के  एक व्यक्ति ने एक बच्चे पर डंडों से हमला कर दिया जिसमें बच्चा घायल हो गया घायल को उसके परिजन रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे हैं ।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।दरअसल गांजा गांव निवासी मुबारिक पुत्र सगीर का आरोप है कि उसका बेटा 11 वर्षीय अफसर गांव के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था इसी दौरान कुछ ही दूरी पर लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्राली खेत मे फस गया जिसे देखने के लिए सभी बच्चे मौके पर दौड़ पड़े इसी दौरान अफसर और तौसीफ के बीच गाली गलौच होने लगी जिसका अफसर ने कड़ा विरोध किया तो  दोनों  में मामला और बढ़ गया जिसके बाद सभी बच्चे अपने घरों को लौट गए।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इसी दौरान तौसीफ ने अपने परिजनों को बताया तो आरोप है कि  तौसीफ का बड़ा भाई साबिर मौके पर पहुंचा और डंडे से अफसर पर हमला कर दिया जिसमें अफसर घायल हो गया ।अफसर के शरीर पर डंडे के काफी गंभीर निशान हैं फिलहाल सिविल हॉस्पिटल पहुंचे मुबारक ने अपने बेटे का उपचार कराया है मुबारिक का आरोप है कि दोषियों ने उसके मासूम बेटे पर हमला किया है जिसके खिलाफ उसने पुलिस से शिकायत की है उसका कहना है कि बच्चों के मामले को बड़ों को शामिल नहीं होना चाहिए था   साबिर ने बच्चे  पर हमला कर  है अपनी घटिया   मानसिकता को दर्शाया है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369