Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की सिंचाई कार्यशाला में कर्मचारियों का जोरदार हंगामा, अधिशासी अभियंता पर लगाया तानाशाही का आरोप,ज़ोरदार नारेबाजी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं उत्तराखंड सिंचाई कार्यशाला  के रनर जम्बू प्रसाद ने अपने दर्जनों कर्मचारियों के साथ प्रभारी अधिशासी अभियंता रितिका पाल के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। सभी कर्मचारी   अधीक्षण अभियंता  से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचे जहां उन्होंने जमकर हंगामा काटा और रितिका पाल के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। अधीक्षण अभियंता ने कर्मचारियों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं माने और अधीक्षण अभियंता के सामने ही उनके कार्यालय के बाहर  रितिका पाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि सिंचाई विभाग स्थापना खंड में  रितिका पाल पर  अधिशासी अभियंता का चार्ज  है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

विभाग की डाक देहरादून हैड ओफ़िस ले जाने की ज़िम्मेदारी रनर जम्बू प्रसाद की है। आरोप है कि चार सितंबर को जम्बू प्रसाद डाक लेकर देहरादून गए थे लेकिन कुछ महत्वपूर्ण डाक  नहीं ले जा सके थे। जम्बू प्रसाद का आरोप है कि पहले प्रभारी अधिशासी अभियंता ने डाक छुपाकर अपनी टेबल की  दराज़ में रखली और डाक ना ले जाने पर उनके साथ जमकर अभद्र व्यवहार किया इतना ही उन्हें अपशब्द तक कह डाले।जम्बू प्रसाद का आरोप है कि प्रभारी अधिशासी अभियंता कर्मचारियों पर अपना रौब गालिब करना चाहती है जिसका कर्मचारियों के साथ व्यवहार भी ठीक नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि रितिका पाल अपनी डियूटी को लेकर किसी तरह भी गंभीर नहीं हैं  सरकारी कार्यालय में वह समय बिताने के लिए आतीं हैं जबकि वह अपने पद का दुरुपयोग कर रहीं हैं। जम्बू प्रसाद उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय महासंघ के जिला अध्यक्ष हैं जिन्होंने आज मंगलवार को बड़ी संख्या मेंअपने  अन्य कर्मचारियों को भी कार्यशाला के कार्यालय में बुलाया था।जम्बू प्रसाद ने चेतावनी दी कि अगर प्रभारी अधिशासी अभियंता के व्यवहार में कोई सुधार ना हुआ तो उनके सरकारी  आवास पर उनका पुतला फूंका जाएगा।

वहीं इस बाबत अधीक्षण अभियंता श्री कुशवाहा का कहना है कि कर्मचारियों में कभी कभी मनमुटाव हो जाते हैं जिसे जल्द निपटा लिया जाएगा सभी एक परिवार के सदस्य हैं।इस अवसर पर महासंघ के शाखा  अध्यक्ष  संजय यादव,महावीर सिंह,विनोद कुमार,शेर सिंह,जितेंद कुमार,संतोष,रामकृष्ण,दामोदर,रमेश सैनी,शाखा अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ,महासचिव कुर्बान अली आदि बड़ी संख्या में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369