आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं के शास्त्री नगर निवासी युवती के लापता होने के मामले में नया मोड़ आया है। युवती ने खुदकुशी नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई थी जो उसके प्रेमी ने की ही कि थी।गंगनहर कोतवाली पुलिस के मुताबिक एक सितम्बर को रितु संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी जिसकी स्कूटी पीर बाबा कॉलोनी के पास गंग नहर किनारे खड़ी मिली थी। युवती की मां ने उसके प्रेमी अजय सैनी उर्फ बंटी निवासी किशनपुर पर हत्या करने का आरोप लगाया था। अजय सैनी उर्फ बंटी रुड़की के आजादनगर में दुकान चलाता है। मंगलवार को ऋतु का शव आसफ़नगर झाल से बरामद हुआ।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी बंटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो आरोपी बंटी ने पुलिस के सामने तमाम सच उगल दिया। आरोपी ने बताया कि युवती उस पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। जिसके चलते एक दिन युवती ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था जब वह उसके घर मोबाइल फोन लेने गया तो तब भी युवती ने शादी का दबाव बनाते हुए उसके साथ झगड़ा किया जबकिं वह पहले से ही शादी शुदा है जिसके चार बच्चे हैं।
जिसके चलते उसने बीती एक सितंबर को ऋतु को गौशाला के पास मिलने के बुलाया जहां भीड़भाड़ होने के चलते उसे गंगनहर किनारे मिलने के लिए ले गया। इसके बाद ऋतु को उसने बातों में उलझा कर पहले गले से सोने की चेन छीनकर युवती को गंग नहर में धक्का दे दिया। पुलिस ने आरोपी का फोन भी कब्जे में लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है।गंगनहर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर है जो मर्तक ऋतु को हमेशा गुमराह करता रहा आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला