Jan Mudde

No.1 news portal of India

सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे पार्षदो का विवाद खत्म, भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल भी रहे मौजूद,पार्षद पति ने जताया खेद,एक दूसरे के गले मिले

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं नगर निगम के दो पार्षदों के बीच हुए विवाद का भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने  सिविल लाइन कोतवाली पहुंचकर समझौता करा दिया। जिसके बाद पार्षद एक दूसरे को मिठाई खिलाते और गले मिलते नज़र आए।गौरतलब है कि दो दिन पूर्व छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापित होने के बाद भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के कैम्प कार्यालय पहुंचे  दो पार्षद आपस मे भीड़ गए थे जिनमें पार्षद पति रमेश जोशी ने जहां पार्षद मनोज कुमार पर गाली गलौच और धमकी देने के आरोप लगाए थे वही  मनोज कुमार ने रमेश जोशी पर जातिसूचक शब्द और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी थी और दोनों पक्षो  को  आज कोतवाली में बुलाया गया था।उधर पार्षद मनोज कुमार के  समर्थन में दलित संगठन भी मैदान में आ गए थे जिन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर अपना पक्ष रखा था।आज शाम के समय जैसे ही दोनों पक्ष सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे तभी  भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल भी मौके पर पहुंच गए जहा पार्षद पति रमेश जोशी ने पहल करते हुए खेद प्रकट किया जिसके बाद  भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।

वहीं इस बाबत सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि अब  दोनो पार्षदों में किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है।इस दौरान पार्षद मोहसिन अल्वी, डॉ  नवनीत शर्मा,विवेक चौधरी,जे पी शर्मा, धीरज सैनी,अनूप राणा,चंद्रप्रकाश बाटा, पार्षद गुप्ता ,माँघेराम, पार्षद टोनी,आदि बड़ी संख्या में पार्षद मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369