आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं में दो दिन पूर्व छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति अनावरण के मौक़े पर शिलापट्ट पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल का नाम ना होने से नाराज़ और पार्षद मनोजकुमार के साथ एक पार्षद द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने को लेकर दलित संगठनों से जुड़े लोग अब एक जुट होने लगे हैं।लोक निर्माण विभाग के गैस्ट हाउस में एक तरफ जहां रविदास महासभा एवं रविदास घाट रुड़की, जन कल्याण सेवा ट्रस्ट रविदास सेना आदि संगठनों ने भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और पार्षद मनोज कुमार के पक्ष में उतर गए हैं।सभी संगठनों ने चेतावनी दी है कि दलित समाज के जनप्रतिनिधियों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दलित संगठनों ने आरोप लगाया कि पहले भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल का नाम शीलापट से हटाया उसके बाद पार्षद मनोज कुमार के साथ रमेश जोशी ने अभद्रता की जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए वहीं पार्षद मनोज कुमार ने साफ-साफ चेतावनी दी है कि यदि रमेश जोशी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज ना किया तो दलित समाज आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब दलित समाज के तमाम संगठन एकजुट हो चुके हैं और वह दलित जनप्रतिनिधियों की किसी भी कीमत पर उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि दलित जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा भारी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि अब दलित समाज जागरूक हो चुका है दलित समाज की उपेक्षा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर रविदास महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट भारत कुमार ,जन कल्याण सेवा ट्रस्ट रहीमपुर के अध्यक्ष बृजेश ,कुमार रजनीकांत, हरिदास ,राज कपूर, कुशल वीर ,,रविता रविता सेना के प्रदेश अध्यक्ष सोमपाल, आदित्य कर्णवाल ,पार्षद चारू सिंह, सतीश कुमार थितकी,के अलावा कई पार्षद मौजूद रहे ।मनोज कुमार ने पार्षद रमेश जोशी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है।वहीं अब न्याय ना मिलने पर दलित समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला