मोहम्मद शामिक
रुड़की के नगला इमरती गांव में एक आबादी की भूमि पर दीवार करने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने हो गए जिनमें जमकर कहासुनी और नोकझोंक हुई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने फिलहाल दीवार के कार्य को रुकवा दिया है तो वही दोनों पक्ष सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे जहां दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ पुलिस ने दोनों को शांत कर दिया। दरअसल नगला इमरती गांव निवासी गुलशेर शमशेर अरशद पुत्र आबिद और आबिद और यामीन अपनी भूमि पर जलभराव से परेशान होकर दीवार कर रहे थे आरोप है कि इसी दौरान परिवार का दूसरा पक्ष अकबर अली और जुल्फिकार आदि मौके पर पहुंचे और दीवार निर्माण का विरोध करने लगे जिसके बाद दोनो पक्षों में जमकर विवाद हुआ।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
आबिद और यामीन पक्ष के लोगों ने इस भूमि को लेकर कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश को भी उन्हें दिखाया लेकिन उन्होंने उसआदेश को भी मानने से इनकार कर दिया आरोप है कि अकबर अली और जुल्फिकार आदि दबंगई के चलते भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं दोनों पक्षों में विवाद की सूचना जैसे ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को लगी तो पुलिस ने तुरंत ही चेतक को मौके पर भेज दिया जिसके बाद निर्माण कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है दोनों पक्षों को अपने अपने भूमि से जुड़े दस्तावेज लेकर सिविल लाइन कोतवाली बुलाया गया था
जहां पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जिन्हें पुलिस ने शांत कराया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है। और भूमि किसके नाम दर्ज है इसकी भी बारीकी से जांच कर रही है।वहीं सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया था जिनसे भूमि से सम्बंधित जानकारी जुटाई जा रही है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला