Jan Mudde

No.1 news portal of India

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद अचानक बिगड़ी महिला की हालत,सिविल हॉस्पिटल में भर्ती

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में एक महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला मक्खनपुर गांव की रहने वाली है जिसने रविवार की सुबह कोरोना वैक्सीन लगवाई थी जैसे ही महिला को वैक्सीन लगी तो उसकी  हालत बिगड़ने लगी जिसे भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। तो महिला के परिजन उसे रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे जहां उसे भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

दरअसल मक्खनपुर गांव की महिला नाजमा पत्नी अरशद आज सुबह कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए गांव के वैक्सीन केंद्र पर गई थी आरोप है कि वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ देर तक तो वह  ठीक रही लेकिन उसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई उसको सांस लेने में परेशानी होने लगी जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जा उसकी हालत को गंभीर देखते हुए रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर उसका उपचार करने में लगे हुए हैं वही महिला की अचानक तबीयत खराब हो जाने से परिजनों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369