आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं के दौलतपुर गांव में युवती के दोस्त को कुछ दबंगों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, हंगामा इतना बढ़ा की युवक को धारदार हथियार से हमला कर अधमरा कर आरोपी युवक मौके से आसानी से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।दरअसल पिरान कलियर निवासी शहज़ाद का आरोप है कि उसकी जान पहचान एक युवती से थी जो अक्सर कलियर दरगाह पर आती जाती थी उसकी उन्होंने काफी मदद भी की थी उसके रहने के लिए दौलतपुर गांव में किराए का एक मकान भी दिलवाया था लेकिन मकान मालिक और कुछ लोगों को उसकी मदद करना नागवज़ार गुज़रा और 31 अगस्त की देर शाम को कुछ लोगों ने फोन कर उसे गांव में बुलाया और उसपर जानलेवा हमला कर दिया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
आज भी उसका उपचार हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं युवती का कहना है कि शहज़ाद उसका एक अच्छा दोस्त है जिसने उसकी काफी मदद की है युवती का कहना है कि शहज़ाद शादी शुदा है जिसके दो बच्चे भी है जबकिं उसकी काफी अच्छी दोस्ती है।युवती का आरोप है कि एक साजिश के तहत शहज़ाद पर हमला हुआ है। शहज़ाद का आरोप है कि पांच दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है। शहज़ाद को गंभीर चोटें लगी हैं उसका उपचार चल रहा है।शहज़ाद का आरोप है की पुलिस की कार्यवाही से वह सन्तुष्ठ नहीं है पुलिस ने पांच दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने की बात कह रही है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला