आरिफ़ नियाज़ी
मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन की आज रविवार को होने वाली महापंचायत को लेकर सुबह सवेरे से ही किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली लेकर मुजफ्फरनगर के लिए अपने गांव से निकल पड़े ।इस दौरान किसानों का मुज़फ्फरनगर जाते समय कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान किसानों में भारी उत्साह देखने को मिला। गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में आज केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में महापंचायत का आयोजन किया गया है जिसमें हरियाणा में हुए किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस महापंचायत को लेकर किसान पिछले लंबे समय से गांव गांव में किसानों को जागरूक करने में जुटे हुए थे जिसके चलते नारसन के भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता विजय शास्त्री और रवि चौधरी के साथ-साथ किसान संगठनों के कई बड़े नेता इस महापंचायत की सफलता को लेकर पूरी कोशिश में जुटे हुए थे आज मंगलौर में एक तरफ जहां बसपा के पूर्व विधायक सरवत करीम अंसारी ने भारतीय किसान यूनियन की टोपी लगा कर अपने समर्थकों के साथ किसान नेताओं का ज़ोरदार स्वागत किया तो वहीं उत्तराखंड किसान मोर्चा के संयोजक गुलशन रोड और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पदम रोड भी अपने भारी समर्थकों के साथ मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए ।इस दौरान किसानों में बेहद उत्साह दिखाई दिया।

इस महापंचायत को लेकर दिन रात किसान नेता तैयारियों में जुटे हुए थे नारसन से बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली लेकर सुबह सवेरे ही घर से निकल चुके थे जिनका भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने बॉर्डर पर पहुंचने पर स्वागत किया। गौरतलब है कि आज की महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के अलावा कई बड़े किसान नेता किसानों की समस्याओं और केंद्र सरकार के बनाए गए कृषि कानूनों के विरोध में इस महापंचायत का आयोजन कर रहे हैं।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला