आरिफ नियाज़ी
रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगेज़ द्वारा एक चैरिटेबल फुटबॉल मैच का आयोजन सीबीआर आई ग्राउंड में कराया गया सीबीआरआई / सीएसआईआर की टीम रोटरी क्लब अपार गगेज़ की टीम के बीच फुटबॉल मैच खेला गया। जिसका मुख्य उद्देश्य रोटरी द्वारा चलाए जा रहे सहयोग से इस प्रोजेक्ट के लिए फंड इकट्ठा करना था। इस प्रोजेक्ट के तहत जरूरतमंद दिव्यांग लोगों को प्रास्थेटिक आर्टिफिशियल लिंब्स प्रदान किया जाना सुनिश्चित किया गया है, इसके तहत शनिवार को छह लोगों को यह सुविधा प्रदान की गई तथा यह भी बताया गया कि यह रोटरी डिस्ट्रिक्ट लेवल का प्रोग्राम है, जिसमें रोटरीयन सलिल बाली, देहरादून, डिसेबिलिटी इंचार्ज डिस्ट्रिक्ट 3080 मुख्य भूमिका में रहते हैं जो इस अवसर पर भी उपस्थित रहे और उन्होंने सभी दिवव्यंग लोगों से मुलाकात कर इन आर्टिफिशियल लिंब्स जिसकी अनुमानित लागत लगभग तीन लाख है उसी को लगवाने का प्रबंध कराया है।

इस प्रोजेक्ट के लिए क्लब ने अपने संसाधनों से इस पैसे जुटाया है।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीआर आई के डायरेक्टर डॉक्टर एंनं. गोपालकृष्णन रहे जिन्होंने कहा कि रोटरी क्लब एक बहुत पुरानी संस्था है, जो समाज और जनहित कार्यों के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रही है उन्होंने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि इस नोबल कॉज के लिए एक फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है जिसके माध्यम धनराशि को इकट्ठा हो सके साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और फिट इंडिया फिट रोटरी के नारे को बुलंद करने की भी प्रशंसा की।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट 3080 के असिस्टेंट गवर्नर मुजीब मलिक, क्लब एडवाइजर रवी प्रकाश, क्लब की प्रेसिडेंट निधि शांडिल्य, सेक्रेटरी शौर्य वालिया, डायरेक्टर कम्युनिटी सर्विसेज संजय सिंह, डायरेक्टर क्लब सर्विसेज रुचि गुप्ता, डायरेक्टर वोकेशनल सर्विसेज गौरव शर्मा ,डायरेक्टर इंटरनेशनल सर्विसेज मम्मीत चड्डा, विजय अरोरा, ट्रेजरर आयुष बाटला तथा गणमान्य व्यक्ति श्संजीव कौशल , डॉक्टर केनेथ सैमुअल ,कैप्टन शादाब अहमद कोऑर्डिनेटर अक्षय वीर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला