Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के कोर कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आया रिटायर्ड आईआईटी कर्मचारी, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के कोर कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार रिटायर्ड कर्मचारी को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को तुरंत ही रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है वहीं डॉक्टरों ने कर्मचारी की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सैन्टर सेंटर रेफर कर दिया है। दरअसल मिलाप नगर रुड़की निवासी 72 वर्षीय रामपाल पुत्र  गेंदा राम आईआईटी रुड़की से फार्मेसिस्ट के पद से 2010 से रिटायर्ड हुए थे

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

शनिवार की सुबह सवेरे सलेमपुर गांव से अपनी बहन के यहां से वह बाइक से  लौट रहे थे जैसे ही वह कोर कॉलेज के पास  पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे हो बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़े आसपास के लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिसके चलते स्थानीय लोगों ने उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ऋषिकेश ऐम्स  में रेफर किया है राजपाल की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं पुलिस कार की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369