Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की पुलिस और सीपीयू के जवानों ने रंग और गुलाल के साथ झूम झूमकर मनाई होली

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की पुलिस और यातायात पुलिस ने होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान सीपीयू पुलिस के जवान डीजे की धुन पर नाचते झूमते नजर आए पुलिस कर्मी एक दूसरे पर रंग और गुलाल डालते नज़र आए। गौरतलब है कि होली के त्यौहार के एक दिन बाद पुलिसकर्मी रंग और गुलाल के साथ होली खेलते नज़र आए।

वहीं रुड़की के यातायात निरीक्षक अखिलेश कुमार ने  होली के त्यौहार पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह यातायात नियमों का पालन करें। यातायात पुलिस की ज़िम्मेदारी सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकना है। तेज़ गति से ना चलें अपनी और दूसरे की ज़िंदगी के साथ खिलवाड़ ना करें। यातायात नियमो का करें। इस दौरान उन्होंने होली की सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369