आरिफ़ नियाज़ी
भगवानपुर के ग्राम खेड़ी शिकोहपुर मे अब ग्रामीण गौकशी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाएंगे इतना ही नहीं गौकशी करने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाएगी। शब ए बारात के मौके पर गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव रिफाकत के आवास पर ग्रामीणों की एक पंचायत हुई जिसमें खेडीशिकोहपुर के साथ साथ आसपास के गांव के ज़िम्मेदार लोग भी पहुंचे।इस पंचायत में गौ कशी करने वाले लोगों से सख्ती से निपटने की चेतावनी देते हुए इसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने का निर्णय लिया गया।
वहीं गांव के आसपास खेत खलियानों में हो रही गो कशी को भी पंचायत ने गंभीरता से लिया है अगर इस तरह का मामला भविष्य में पाया गया तो इसके सख्त परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। पंचायत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव रिफाकत ने कहा कि गांव में ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा जो गैर कानूनी हो गांव की बदनामी हो या दूसरे धर्म के लोगों को ठेस पहुंचती हो। रिफाकत ने कहा कि गौकशी के चलते उनका गांव काफी चर्चाओं में रह चुका है अब ऐसा कोई काम नहीं होगा जिससे दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे जो भी गौ कशी करेगा उसके खिलाफ तुरन्त पुलिस को सूचना दी जाएगी।
इस पंचायत में राव रईस खां, राव सऊद, राव शफात, राव गुड्डू, अकबर कुरैशी, शारिक पीरजी,डॉक्टर आमिर,राव शाकिर खां, राव इरफान खां, घसीटा कुरैशी, नसीम कुरैशी,राव हशमत खां, आदि सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला