Jan Mudde

No.1 news portal of India

रोट्रेक्ट क्लब श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट रुड़की के सहयोग से विश्व रोट्रेक्ट सप्ताह के अंतर्गत विश्वस्तरीय रक्तदान कार्यक्रम का किया आयोजन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं श्रीमति तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड अलाइड साइंसेज  रूड़की में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्यतिथि कॉलेज के संस्था निदेशक डॉ पंकज शर्मा,उपप्राचार्य सुभाष चंद,  कॉलेज परीक्षा नियंत्रक शम्मी चड्ढा द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि कॉलेज के संस्था निदेशक डॉ पंकज शर्मा  ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा गया है यह बड़ा ही पुण्य का कार्य है। यह गंभीर रूप से बीमार लोगों को रक्तदान के माध्यम से जान बचाई जा सकती है।

इसलिए इस शिविर के आयोजन का महत्व एक बढ़ जाता है। समय-समय पर इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन कर सभी लोगों को इस में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। रक्तदान शिविर में आरोग्यम अस्पताल की ब्लड बैंक की टीम द्वारा  47 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस अवसर पर रोट्रेक्ट  क्लब एडवाइजर दीपक सैनी  क्लब अध्यक्ष रोट्रेक्टर अवि सैनी , सचिव श्वेता सैनी  ,विशाखा गोस्वामी गगन कुमार , आयुष लभारद्वाज, विशु त्यागी , चित्रा गुप्ता , ऋतु सैनी , शालिनी पुंडीर  ,राधेश्याम , डॉ कामरान , अनुराग सक्सेना , सावेज व कॉलेज   स्टाफ उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369