Jan Mudde

No.1 news portal of India

इंजीनियर शादाब आलम को आम आदमी पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने शादाब

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलियर विधानसभा पर आम आदमी पार्टी के इंजीनियर शादाब आलम पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। शादाब आलम को अब पार्टी ने  डबल जिम्मेदारी दे दी है। एक तरफ जहां उन्हें कलियर  विधानसभा का प्रत्याशी बनाया  है तो वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने उनकी काबिलियत और उनकी सादगी को देखते हुए पार्टी का व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाया है जिसे अहम  जिम्मेदारी मानी जा रही है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

हालांकि शादाब आलम पेशे से भी एक बड़े व्यापारी हैं जिन्हें  आम आदमी पार्टी ने उन्हें आगे बढ़ाने की कोशिश की है उसे आम आदमी पार्टी को तो बड़ा फायदा पहुंचेगा ही साथ ही शादाब आलम को भी विधानसभा में युवाओं का बड़ा साथ मिलेगा।इंजीनियर  शादाब आलम के प्रदेश अध्यक्ष बनने से व्यापारियों में भी खुशी का माहौल है सभी व्यापारियों ने शादाब आलम को बधाई दी है। इस दौरान कलियर विधानसभा के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इंजीनियर ल शादाब आलम ने कहा कि अगर कलियर की जनता उन्हें एक मौका  दे तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार देना उनका पूरा मकसद रहेगा ।कलियर से पूरी तरह से बेरोजगारी दूर कर दी जाएगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। इंजीनियर शादाब आलम ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उन्हें व्यापार की जिम्मेदारी दी है एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है वह तहे दिल से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का स्वागत करते हैं और आभार प्रकट करते हैं उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में बेरोजगारी खत्म करने का काम करेगी।

कलियर में भी बेरोजगारी की दर बहुत है जिसे खत्म करना उनका मकसद है आम आदमी पार्टी की मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है और आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी ।उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में बेरोजगारी के लिए कलियर में इंडस्ट्री और उद्योगों को बढ़ावा देगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369