आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट पर वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा ने प्रचार तेज कर दिया है। वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा घर घर जाकर लोगों से जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं। वहीं उनका गांव गांव में फूल माला से जोरदार स्वागत भी हो रहा है आज देर शाम उमेश शर्मा भंगेडी गांव पहुंचे जहां उनका पूर्व प्रधान मोहम्मद गफ्फार, बीडीसी सदस्यों और ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस दौरान पूर्व प्रधान और ग्रामीणों ने वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा को विश्वास दिलाया कि सभी ग्रामीण उनके साथ हैं और आपको विश्वास दिलाना चाहते हैं कि गांव के सभी लोग आपका जोरदार तरीके से समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि उमेश शर्मा एक साफ-सुथरी छवि वाले व्यक्ति हैं जिनसे सभी का दिल से लगाव हो चुका है। अभी तक कोई भी ऐसा प्रत्याशी नहीं था जो उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करा सके लेकिन अब उमेश शर्मा के आने के बाद उन्हें लगने लगा है कि उमेश शर्मा उनके लिए मसीहा साबित होंगे और उनकी समस्याओं को हल करेंगे।
वही सभी गांव वालों को उमेश शर्मा ने आश्वासन दिया कि वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे जो भी जनता की समस्या होगी उन सभी को प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा 2022 के विधानसभा चुनाव में उमेश शर्मा का साथ दें और पूरी ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करेंगे। इस दौरान जहां बड़े बुजुर्गों ने वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा को जीत का आशीर्वाद दिया तो वहीं बड़ी संख्या में युवाओं में भी उमेश शर्मा को लेकर भारी उत्साह नजर आया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला