आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर में एक ई रिक्शा लूट का मामला सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस पीड़ित ई रिक्शा चालक की तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है। दरअसल रुड़की के फारुख कॉलोनी निवासी फिरोज पुत्र इस्लाम रुड़की में ई रिक्शा चलाता है आज सुबह 10 बजे के लगभग एक व्यक्ति ने अपना कुछ सामान रखते हुए ई रिक्शा को पुहाना की ओर चलने के लिए कहा कुछ दूरी पर चलने के बाद आरोपी ने ई रिक्शा को मंगलौर की ओर मुड़वा दिया ई रिक्शा चालक फिरोज को वह एक मंडी के पीछे आम के बाग में ले गया जहां उसके 2 साथी और मौजूद थे।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
ई रिक्शा चालक को उन्होंने लाठी डंडों से हमला किया तो वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया जिसके बाद तीनों बदमाश फ़िरोज़ का ई रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गए। इतना ही नहीं जाते जाते तीनों बदमाश फिरोज की जेब से 400 रुपये भी ले उड़े किसी तरह से ई रिक्शा चालक फ़िरोज़ बदहवास हालत में रूड़कीं पहुंचा और उसने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। उसके परिजन देर शाम मंगलौर कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने ई-रिक्शा लूट की तहरीर दी है।
फिरोज का आरोप है कि उसकी वह अपनी रिक्शा से परिवार की गुजर-बसर करता है उसने ई-रिक्शा फाइनेंस पर ले रखी थी फिलहाल तहरीर के आधार पर मंगलौर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला