Jan Mudde

No.1 news portal of India

नगर निगम पुल के पास भिखारी का शव मिलने से मचा हड़कंप,ठंड हो सकता है कारण, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की नगर निगम के गंगनहर पुल पर एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है तो वही पुलिस को आशंका है कि यह शव किसी भिखारी का  हो सकता है जिसकी ठंड की वजह से  मौत हुई होगी।फिलहाल  पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही करेगी। दरअसल गंग नहर पुल पर नगर निगम के पास सैकड़ों की संख्या में बिखारी पड़े हुए हैं जो दिन रात वहीं पर रहते हैं बढ़ती ठंड को लेकर भी नगर निगम ने इन भिखारियों के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं किए हैं जिसके चलते भिखारी ठंड में रहने के लिए मजबूर है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

आज सोमवार की सुबह सवेरे सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगनहर पुल नगर निगम के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल शव की   पहचान नहीं हुई है वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग 15 दिन से नगर निगम के पास गंग नहर पुल पर यह बिखारी रह रहा  था जो बीमार था फिलहाल पुलिस मर्तक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369