Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की में घर घर जाकर वैध कर रहे रायशुमारी, भाजपा से ठोकी दावेदारी, मौका मिला तो बदलेंगे शहर की तस्वीर-टेकबल्लभ

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा हैं वैसे वैसे ही राजनीतिक दलों के दावेदारों की संख्या भी बढ़ती जा रही है रुड़की से भले ही भाजपा के प्रदीप बत्रा मौजूदा विधायक हो लेकिन वही उनके सामने भाजपा के कई दावेदारों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दर्जनों लोग रुड़की शहर में भाजपा का टिकट मांग रहे इसी कड़ी में एक और नाम वैध टेक बल्लभ का आया है जिन्होंने अपना प्रचार भी शुरू कर दिया है ।वैध टेक बल्लभ शहर के गली गली मोहल्ले मोहल्ले में जाकर अपने नव वर्ष के कैलेंडर के माध्यम से लोगों से रूबरू हो रहे है। लेकिन वहीं उनका साफ कहना है कि शहर के  लोगों का उन्हें बड़ा समर्थन मिल रहा है वैद टेक बल्लभ  का दावा है कि जो कार्य एक जनप्रतिनिधि को करना चाहिए था वह रूड़कीं में नहीं हुआ  उसमें लापरवाही बरती गई।

आज भी शहर की सड़कों का बुरा हाल है शिक्षा चिकित्सा सुविधाएं बेहतर नहीं है।गरीब लोग बेहद परेशान हैं  इलाज आज भी महंगा है।जिसके चलते अब ऐसा नहीं चलेगा  भाजपा  कोउन्हें मौका देना चाहिए। वैध टेक वल्लभ ने कहा कि अगर उन्हें पार्टी ने मौका दिया तो वह इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे जो काम जनप्रतिनिधि नहीं करा पाए उस काम को वह बखूबी अंजाम देंगे। उन्होंने कहा कि भले ही उनकी पार्टी के रुड़की में विधायक हो लेकिन लोगों की अपेक्षाओं पर वह खरा नहीं उतरे हैं  जिसके चलते रुड़की का विकास उस तरह से  नहीं हो पाया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि रुड़की से उन्होंने भाजपा हाईकमान  को आवेदन किया है घर घर जाकर लोगों से वह संपर्क कर रहे हैं और अपना एक कैलेंडर दे रहे हैं जो नए साल का है जिस पर विधानसभा चुनाव का भावी प्रत्याशी भी अंकित है । पूरे विश्वास ही नहीं पूरा भरोसा है कि भाजपा हाईकमान रुड़की से उन्हीं को मौका देगा ।वैध  टेकबल्लभ ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो जनता यह कहने को मजबूर हो जाए कि  अब कोई विधायक आया है जिसने अपना जलवा बिखेरा है उन्होंने कहा कि प्रदीप बत्रा सभी के विधायक है और विधायक का सम्मान होना चाहिए वह एक संवैधानिक पद है लेकिन व्यक्तिगत रूप से उनसे कोई भी खुश नहीं है

यहां तक की जनता का भी रुझान अब उनकी तरफ नहीं है इसलिए अब वह घर-घर जाकर लोगों से रायशुमारी भी कर रहे हैं अगर पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो वह पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे ।गौरतलब है कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं तो वही सभी राजनीतिक पार्टी के दावेदार भी अपनी अपनी मजबूती से दावेदारी करने में जुट गए हैं जिसके चलते रुड़की से वैध टेक बल्लभ भी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने में जुटे हुए हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369