आरिफ नियाज़ी
रुड़की नगर निगम के गंगनहर पुल पर एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है तो वही पुलिस को आशंका है कि यह शव किसी भिखारी का हो सकता है जिसकी ठंड की वजह से मौत हुई होगी।फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही करेगी। दरअसल गंग नहर पुल पर नगर निगम के पास सैकड़ों की संख्या में बिखारी पड़े हुए हैं जो दिन रात वहीं पर रहते हैं बढ़ती ठंड को लेकर भी नगर निगम ने इन भिखारियों के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं किए हैं जिसके चलते भिखारी ठंड में रहने के लिए मजबूर है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
आज सोमवार की सुबह सवेरे सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगनहर पुल नगर निगम के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल शव की पहचान नहीं हुई है वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग 15 दिन से नगर निगम के पास गंग नहर पुल पर यह बिखारी रह रहा था जो बीमार था फिलहाल पुलिस मर्तक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला