Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं की ग्रीनपार्क कालोनी में कांग्रेसी नेता वीरेंद्र रावत और विधायक फुरकान अहमद का हुआ ज़ोरदार स्वागत, दोनो नेताओं ने जनता से कांग्रेस को जिताने का किया आह्वान

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी भी अब बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुट गई है जिसके चलते आज देर शाम कलियर विधानसभा के ग्रीन पार्क कॉलोनी में चारमीनार के पास कांग्रेस पार्टी ने एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला वीरेंद्र रावत ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की बदौलत आज आम आदमी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है महंगाई ने उसकी कमर तोड़ दी है गरीब आदमी का जीना दूभर हो चुका है आलम यह है कि केंद्र सरकार प्रमुख देश के संस्थानों कभी निधि करण करने जा रही है

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते देश के हालात बेहद खराब हो चुके हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में देश के प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने इस देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाया और देश को आगे बढ़ाने के लिए और मजबूत करने के लिए कई योजनाएं बनाई लेकिन आज मोदी सरकार इस देश की जनता को आर्थिक गुला मी की ओर ले जा रही है केंद्र सरकार हो या प्रदेश सरकार दोनों सरकारों ने ही इस देश और प्रदेश का विनाश किया है उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ी विडंबना यह है कि एक ही पार्टी के तीन तीन  मुख्यमंत्री बदले गए लेकिन किसी ने भी विकास को  गंभीरता से नहीं लिया

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

आलम यह रहा कि अब देश की जनता में  भाजपा को लेकर बेहद गुस्सा है।वहीं क्षेत्रीय विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि वह यहां की जनता के बेहद आभारी हैं जिन्होंने उन्हें दो बार जिताकर विधानसभा में भेजा लेकिन अब  वह क्षेत्र की जनता को यकीन दिलाना चाहते हैं की अगर उन्होंने उनका साथ दिया तो वह इस क्षेत्र के नाले समेत सभी समस्याओं का समाधान कराएंगे।फुरकान अहमद ने कहा कि कोई भी व्यक्ति फरिश्ता नहीं होता उनसे भी कुछ गलती ज़रूर रही होगी लेकिन जो विकास के काम छूट गए है

 इस बार उनको भी पूरा कर दिया जाएगा।नाले की समस्या का समाधान प्राथमिकता केआधार पर होगा।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमर आलम ने किया।।इस दौरान सलीम अहमद. अकरम. आदिल अहमद. अली अहमद. कमरुल. छोटा. ऐजाज ठेकेदार. कांग्रेस के प्रदेश सचिव से संदीप सैनी,सलमान. हाजी ताहिर जमील अहमद मोहम्मद फरमान. मेहबूब मुंतियाज़ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369