Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर में आम आदमी प्रतियाशी इंजीनियर शादाब आलम ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन, शहीद सुनीत सैनी की याद में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

कलियर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इंजीनियर शादाब आलम और शहीद जवान की पत्नी ने एक क्रिकेट टूर्नामेंट का  उदघाटन किया ।इस दौरान उन्होंने शहीद जवान सुनीत सैनी को श्रद्धांजलि भी दी। यह क्रिकेट प्रतियोगिता धनोरी के शहीद जवान सुनीत सैनी और डॉ  इनाम की याद में आयोजित कराई जा रही है।इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है प्रदेश सरकार गांव गांव की खेल की होनहार और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि कलियर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ताकि यहाँ के खिलाड़ी भी क्रिकेट में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि कलियर विधानसभा की नुमाइंदगी करने वाले लोगों ने भी इस क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया जिससे यह क्षेत्र और  यहां के युवक आगे बढ़ने से आज भी महरूम है। कांग्रेस विधायक ने अपना और अपने समर्थकों का भला किया बाकी जनता  की किसी ने कोई सुध नहीं ली। आज कलियर की जनता  जिस तरह से परेशान है उसे देखने वाला कोई नहीं है।उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि अगर इस बार उन्हें मौका मिला तो वह क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेगे।

इस दौरान कलियर नगर पंचायत के सभासद और क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक मोहम्मद गुलफाम ने बताया कि  क्रिकेट प्रतियोगिता से क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा उन्होंने कहा कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में रुड़की और कलियर क्षेत्र की दर्जनों टीमें अभी तक अपना एंट्री करा चुकी है। खिलाड़ियों में इस प्रतियोगिता को लेकर भारी उत्साह है। उन्हें आम आदमी पार्टी प्रतियाशी इंजीनियर शादाब आलम का भी इस प्रतियोगिता को कराने में पूरा सहयोग मिला है।इस दौरान शहीद जवान सुनीत सैनी के परिजन भी मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369