आरिफ़ नियाज़ी
कलियर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इंजीनियर शादाब आलम और शहीद जवान की पत्नी ने एक क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन किया ।इस दौरान उन्होंने शहीद जवान सुनीत सैनी को श्रद्धांजलि भी दी। यह क्रिकेट प्रतियोगिता धनोरी के शहीद जवान सुनीत सैनी और डॉ इनाम की याद में आयोजित कराई जा रही है।इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है प्रदेश सरकार गांव गांव की खेल की होनहार और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि कलियर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ताकि यहाँ के खिलाड़ी भी क्रिकेट में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि कलियर विधानसभा की नुमाइंदगी करने वाले लोगों ने भी इस क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया जिससे यह क्षेत्र और यहां के युवक आगे बढ़ने से आज भी महरूम है। कांग्रेस विधायक ने अपना और अपने समर्थकों का भला किया बाकी जनता की किसी ने कोई सुध नहीं ली। आज कलियर की जनता जिस तरह से परेशान है उसे देखने वाला कोई नहीं है।उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि अगर इस बार उन्हें मौका मिला तो वह क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेगे।
इस दौरान कलियर नगर पंचायत के सभासद और क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक मोहम्मद गुलफाम ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता से क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा उन्होंने कहा कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में रुड़की और कलियर क्षेत्र की दर्जनों टीमें अभी तक अपना एंट्री करा चुकी है। खिलाड़ियों में इस प्रतियोगिता को लेकर भारी उत्साह है। उन्हें आम आदमी पार्टी प्रतियाशी इंजीनियर शादाब आलम का भी इस प्रतियोगिता को कराने में पूरा सहयोग मिला है।इस दौरान शहीद जवान सुनीत सैनी के परिजन भी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला