आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा के शीतलपुर रोड़ वासियों को अब जल्द ही जलभराव से निजात मिलेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए बजट आवंटित करते हुए नाला निर्माण कार्य का अनुमोदन कर दिया है ये नाला मंगलौर रोड़ रविदास मन्दिर से शीला खाले तक बनाया जाएगा। जो लगभग तीन करोड़ 84 लाख 26 हज़ार की लागत से तैयार होगा। दरअसल पिछले लंबे समय से शीतलपुर रोड पर जलभराव की समस्या से लोग बेहद परेशान थे ख़ासतौर से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात में तो हालात और भी खराब हो जाते थे लोगों को रास्ते से गुजरना भी भारी हो जाता था।जिसके समाधान के लिए झबरेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह लगातार लगे हुए थे

चौधरी मानवेन्द्र इस मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस समस्या का तुरंत ही निस्तारण करते हुए नाला निर्माण की स्वीकृति दे दी। इस दौरान नगर पंचायत झबरेड़ा के चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।उन्होंने बताया कि शीतलपुर रोड पर जलभराव की समस्या से लोग बेहद परेशान थे कई बार उन्होंने इसके समाधान के लिए प्रयास किये लेकिन सफलता नही मिली।
हालांकि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उनको बड़ी सफलता मिली है।मुख्यमंत्री ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाते हुए एक नाला निर्माण को स्वीकृति दे दी है जिसके लिए बजट भी आवंटित हो चुका है।इस कार्य के लिए झबरेड़ा कस्बे के लोगों ने नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला