आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोर कॉलेज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुंडई कंपनी का वर्कशॉप कैशियर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल कैशियर को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही फिलहाल हुंडई कंपनी का स्टाफ भी सिविल हॉस्पिटल में पहुंच चुका है ।घायल युवक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल हरिद्वार के खड़खड़ी निवासी सोनू डीपीएम हुंडई कार कंपनी में सेल सर्विस वर्कशॉप में कैशियर के पद पर तैनात हैं कंपनी के स्टाफ के मुताबिक आज कंपनी की छुट्टी थी लेकिन उसके बावजूद भी सोनू किसी कार्य से रुड़की गए थे जहाँ से वह वापस लौट रहे थे जैसे ही वे बाइक से हरिद्वार रुड़की राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोर कॉलेज के पास पहुंचे तो उन्हें तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल सोनू को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
फिलहाल सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर सोनू का उपचार करने में लगे हुए हैं। वही हुंडई कंपनी के स्टाफ समेत घायल सोनू के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला