Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रणविजय सिंह सैनी झेल रहे हैं पार्टी के नेताओं की उपेक्षा,पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस में नहीं है कार्यकर्ताओं का सम्मान

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रणविजय सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस में पुराने लोगों की उपेक्षा होती है कांग्रेस पार्टी बुरे टाइम में काम आने वाले सीनियर नेताओं को पूरी तरह से भूल चुकी है आज एक खास मुलाकात में रणविजय सिंह सैनी ने कहा कि रुड़की सीट पर किसी भी तरह से जातीय प्रभाव नहीं पड़ता है कांग्रेस को इस सीट को जीतने के लिए एड़ी से चोटी के जोर लगाने पड़ेंगे क्योंकि यहां पर वर्तमान में भाजपा का विधायक है जो बेहद एक्टिव है पढ़ा लिखा है इसीलिए कांग्रेस को भी काफी मेहनत के साथ एक ऐसे कैंडिडेट को चुनाव मैदान में उतारना होगा जो पढ़ा लिखा हो जिसमें अच्छे संस्कार हो और जनता में अपनी पकड़ भी रखता हो तब इस चीज को कांग्रेस प्रभावित कर सकती है रणविजय सिंह सैनी ने कहा कि सबसे पहले कांग्रेस को रुड़की में गुटबाजी खत्म करनी होगी

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा और जो पुराने नेता घर बैठे हुए हैं उन को साथ में लाना होगा तभी कांग्रेस पार्टी की जीत हो सकती है भाजपा को हराने के लिए सबसे पहले कांग्रेस को एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसी पढ़े-लिखे होनहार और समाज में अपनी पहचान रखने वाले व्यक्ति को चुनाव लड़ाया जाए तो जीत हासिल हो सकती हैरणविजय सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस मैं कुछ कार्यकर्ताओं कि आज भी उपेक्षा की जारही है अगर समय रहते कांग्रेस ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुटता किया तो रुड़की विधानसभा सीट निकालना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता परेशान हो चुकी है डीजल पेट्रोल और गैस के दाम लगातार सरकार बढ़ा रही है जिससे जनता बेहाल है।

इस बार जनता कांग्रेस को मौका देगी लेकिन इसके लिए कांग्रेस को भी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी खासतौर से रुड़की सीट पर कांग्रेस को एकजुट करना होगा सभी सीट को जीता जा सकता है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा बेहद सफल साबित हुई है अगर सभी कार्यकर्ता और पार्टी के नेता एकजुट होकर एक प्रत्याशी को जिताने का काम करें तो जीत आसानी से हो सकती है लेकिन वर्तमान में भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा बेहद सरल स्वभाव और जनता के काम आने वाले विधायक हैं उनको चुनौती देने के लिए कांग्रेस को एडीसी चोटी के दौर लगाने पड़ेंगे गौरतलब है कि रणविजय सिंह सैनी रुड़की में सबसे पुराने कांग्रेसी हैं जो कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के भी बेहद खास माने जाते थे लेकिन इस समय कांग्रेस के बड़े नेताओं की उपेक्षा के चलते उन्होंने भी पार्टी से नाराजगी जताई है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369