मोहम्मद शामिक
रूड़कीं से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने अपने 52 वें जन्म दिन के अवसर पर एक तरफ जहां लोगों को समाज में सेवा करने का आह्वान किया तो वही अपने कैंप कार्यालय पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया।जिसमें सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान प्रदीप बत्रा के आह्वान पर कैंप कार्यालय में बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने भी रक्तदान महादान का नारा देकर जमकर रक्तदान किया। दरअसल आज रविवार को रुड़की के भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा 52 साल के हो चुके हैं जिन्होंने अपना जन्मदिन रक्तदान करके मनाया है इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक कैंप कार्यालय पहुंचे थे जहां सभी ने रक्तदान किया 50 यूनिट से अधिक ब्लड को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम वापस सिविल हॉस्पिटल लौट गई।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम के कई डॉक्टर इस मौके पर भाजपा विधायक के कैंप कार्यालय पर पहुंचे थे जिनमें डॉ नितिन ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर रजत सैनी डॉक्टर पवन कुमार के साथ ब्लड बैंक का सभी स्टाफ सुबह सवेरे से ही भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर पहुंच चुके थे ।इस दौरान भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती रक्तदान करने से गरीबों की मदद होती है जिस तरह से डेंगू और मलेरिया की चपेट में लोग तेज़ी से आ रहे हैं उसे देखते हुए रक्तदान करना बेहद जरूरी था और उन्होंने अपने जन्मदिन पर रक्तदान करके यह संदेश देने की कोशिश की है ताकि अन्य लोग भी इस कार्य के लिए आगे आ सकें।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला