मोहम्मद शामिक
खेड़ी शिकोहपुर के गांजा मजरा में खेल खेल में बच्चों की मामूली कहासुनी ने उग्ररूप ले लिया गांव के एक व्यक्ति ने एक बच्चे पर डंडों से हमला कर दिया जिसमें बच्चा घायल हो गया घायल को उसके परिजन रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे हैं ।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।दरअसल गांजा गांव निवासी मुबारिक पुत्र सगीर का आरोप है कि उसका बेटा 11 वर्षीय अफसर गांव के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था इसी दौरान कुछ ही दूरी पर लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्राली खेत मे फस गया जिसे देखने के लिए सभी बच्चे मौके पर दौड़ पड़े इसी दौरान अफसर और तौसीफ के बीच गाली गलौच होने लगी जिसका अफसर ने कड़ा विरोध किया तो दोनों में मामला और बढ़ गया जिसके बाद सभी बच्चे अपने घरों को लौट गए।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इसी दौरान तौसीफ ने अपने परिजनों को बताया तो आरोप है कि तौसीफ का बड़ा भाई साबिर मौके पर पहुंचा और डंडे से अफसर पर हमला कर दिया जिसमें अफसर घायल हो गया ।अफसर के शरीर पर डंडे के काफी गंभीर निशान हैं फिलहाल सिविल हॉस्पिटल पहुंचे मुबारक ने अपने बेटे का उपचार कराया है मुबारिक का आरोप है कि दोषियों ने उसके मासूम बेटे पर हमला किया है जिसके खिलाफ उसने पुलिस से शिकायत की है उसका कहना है कि बच्चों के मामले को बड़ों को शामिल नहीं होना चाहिए था साबिर ने बच्चे पर हमला कर है अपनी घटिया मानसिकता को दर्शाया है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला