आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड हज कमेटी के चेयरमैन शमीम आलम अब सूबे की
वक्फ संपत्तियों को लेकर बेहद संजीदा दिखाई दे रहे हैं कलियर स्थित उत्तराखंड हज हाउस में पहुंचे हज कमेटी के चेयरमैन शमीम आलम ने दो टूक कर दिया की अब वक्फ बोर्ड में पुराना ढर्रा नहीं चलने वाला जैसा हमेशा से चलता आया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है युवा और कर्मठ मुख्यमंत्री हैं जो ऐसे भूमाफियाओं पर सख्त कार्यवाही करेंगे जिन्होंने वक्फ की भूमि पर कब्ज़ा किया है।उन्होंने कहा कि कलियर शरीफ के साथ साथ पूरे उत्तराखंड में वक्फ संपत्तियां खुर्द बुर्द हो रहीं हैं जिनपर कुछ भूमाफियाओं का कब्ज़ा है।
उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों को लेकर प्रदेश में बहुत काम करने की ज़रूरत है जल्द ही वह एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेंगे और प्रदेश की वक्फ संपत्तियों को लेकर चर्चा करेंगे।उन्होंने कहा कि 2003 में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का गठन हुआ था जिसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का बेहतर तरीके से रख रखाव करना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ । शमीम आलम ने कहा कि तब से आज तक बनी सभी वक्फ कमेटियों का ऑडिट होना चाहिए था जो आज तक नहीं हुआ ।उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों से सभी वक्फ कमेटियों का ऑडिट जल्द से जल्द कराने की मांग की ताकि कमेटियों का तमाम लेखा जोखा जनता के सामने भी आ सके।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
गौरतलब है कि हज कमेटी के चेयरमैन शमीम आलम शनिवार को हज हाउस में हज कमेटी बैठक करने पहुंचे थे जहां कमेटी के सदस्यों की सहमति से 11 प्रस्ताव उन्होंने पास किये ।जिनमे हज हाउस में छत के पंखे लगवाए जाना, हज हाउस में रंगाई पुताई,मेंटिनेस तथा सौन्दर्यकरण,हज हॉउस में आईएएस व पीसीए आदि की कोचिंग निःशुल्क देने व कोचिंग के खर्च में आने वाली धनराशि कलियर दरग़ाह से लिए जाना और उत्तराखंड हज कमेटी में एक वाहन खरीदने आदि के प्रस्ताव पारित किए गए।इस दौरान हज समिति अध्यक्ष शमीम आलम ने बताया कि आगामी 2022 की हज कमेटी की गाईडलाइन और हज यात्रा पर बेहतर सुविधाओं को लेकर बैठक में चर्चा हुई।
जिसमें 11 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गए हैं।शमीम आलम ने कहा कि उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड में कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों की वजह से दरगाह की संपत्तियों को बड़ा नुकसान पहुचा है इतना ही नहीं साबिर साहब की दरगाह की संपत्तियों को खुर्दबर्द करने का काम हुआ है। दरगाह की संपत्तियों पर आज भी लोगों ने कब्ज़े कर रखे हैं जिन्हें जल्द ही कब्ज़ामुक्त कराया जाएगा।शमीम आलम ने कहा कि उन्हें कई सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने मिलकर कलियर दरगाह की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत की है जिसके संबंध में वह जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलेंगे।इस मौके पर इस दौरान हज समिति के सदस्य हाफिज असलम कादरी, फुरकान अंसारी, इस्लाम अहमद, अब्दुल सत्तार अंसारी, मोहम्मद आदिल, हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीसम,अब्दुल कादिर, शाहिद,राव इजहार आदि मौजूद रहें।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला