Jan Mudde

No.1 news portal of India

गांव गांव में तेज़ी से चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान, इमली खेड़ा गांव में वैक्सिनेशन को लेकर महिलाओं में दिखा भारी उत्साह

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रुड़की के  इमली खेड़ा गांव में करोना जैसी महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान बड़ी तेजी के साथ चला शनिवार के दिन गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर इमली खेड़ा गांव में वैक्सीनेशन किया। इस दौरान महिलाओं ने भी  इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गांव की महिलाएं घर से बाहर आ गई और उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम के साथ घर घर जाकर वैक्सीनेशन कराया वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। गौरतलब है कि कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश में वैक्सीनेशन अभियान तेजी के साथ चलाया जा रहा है जिसमें शासन प्रशासन के अधिकारियों और स्वास्थ्य महकमे की पूरी टीम  इस अभियान में लगी हुई हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इमली खेड़ा गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के सभी सदस्यों का टीकाकरण किया। इस दौरान महिलाओं में खासतौर से बहुत उत्साह देखने को मिला स्वास्थ्य विभाग की टीम देर शाम तक गांव में डेरा डाले रही अभी  यह अभियान लगातार जारी रहेगा जब तक गांव में सभी लोगों को  वैक्सीनेशन नहीं हो जाता।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369