Jan Mudde

No.1 news portal of India

हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संबंधी याचिका पर जल्द हो सकती है सुनवाई

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

हरिद्वार। किशनपुर निवासी पत्रकार मोहम्मद तहसीन ने नैनीताल हाईकोर्ट में हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विचाराधीन याचिका में पक्षकार बनने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जो कि हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अब इस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है।  दरअसल,शमशेर की ओर से दायर याचिका पर मई माह में निर्वाचन आयोग के वकील ने अपना जवाब दिया था, जिसमें कहा था कि परिसीमन हो चुका है । मतदाता सूची बन चुकी है। अब अधिसूचना जारी होनी है।  लेकिन इसके बाद इस याचिका पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी । याचिका अनडेटेड हो गई।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

दूसरे शासन की ओर से भी पंचायत चुनाव को लेकर कोई स्पष्टता सामने नहीं आई। हालांकि दो दिन पहले विधि न्याय विभाग ने शासन द्वारा मांगी गई लीगल एडवाइजर में कहा था कि जब प्रशासक का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव करा दिए जाने चाहिए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369