Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के पिरान कलियर निवासी युवक को गांव के दबंगों पर लगा दौड़ा दौड़ा कर पीटने का गम्भीर आरोप, पुलिस बनी बेखबर

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं  के दौलतपुर गांव में युवती के दोस्त को कुछ दबंगों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, हंगामा इतना बढ़ा की युवक को  धारदार हथियार से  हमला कर अधमरा कर आरोपी युवक मौके से आसानी से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया  है। जहां उसका उपचार चल रहा है।दरअसल पिरान कलियर निवासी शहज़ाद का आरोप है कि उसकी जान पहचान  एक युवती से थी जो अक्सर कलियर दरगाह पर आती जाती थी उसकी उन्होंने काफी मदद भी की थी उसके रहने के लिए दौलतपुर गांव में किराए का एक मकान भी दिलवाया था लेकिन मकान मालिक और कुछ लोगों को उसकी मदद करना नागवज़ार गुज़रा और 31 अगस्त की देर शाम को कुछ लोगों ने फोन कर उसे गांव में बुलाया और उसपर जानलेवा हमला कर दिया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

आज भी उसका उपचार हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं युवती का कहना है कि शहज़ाद उसका एक अच्छा दोस्त है जिसने उसकी  काफी मदद की है युवती का कहना है कि शहज़ाद शादी शुदा है जिसके दो बच्चे भी है जबकिं उसकी काफी अच्छी दोस्ती है।युवती का आरोप है कि एक साजिश के तहत शहज़ाद पर हमला हुआ है। शहज़ाद का आरोप है कि पांच दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है। शहज़ाद को गंभीर चोटें लगी हैं उसका उपचार चल रहा है।शहज़ाद का आरोप है की पुलिस की कार्यवाही से वह सन्तुष्ठ नहीं है पुलिस ने पांच दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की  है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने की बात कह रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369