आरिफ़ नियाज़ी।
रूड़की नगर निगम में इस बार आगामी 14 नवम्बर क़ो अंजुमन इरतकाय अदब द्वारा ऑल इण्डिया मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के मशहूर और मारूफ शायर शिरकत करेंगेl मुशायरे की मुख़्य अतिथि के तौर पर समाजसेविका एवं कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता,प्रमुख समाजसेवी मुजीब मलिक,और कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता शामिल होगेl इस मुशायरे में शायर इक़बाल अशहर,रियाज़ सागर,अज़म शकीरी,अल्ताफ जिया,खुर्शीद हैदर,सिकंदर हयात गड़बड़,फ़खरी मेरठी,मोहन मुन्तज़ीर,राधिका मित्तल,इस्माइल नजर,वसीम राजुपुरी,इमरान फैज़,मोनिका मंतशा,महमूद असर,मनोज शाशवत,साहिल माधोपुरी जैसे शायर शिरकत करेंगे lरूड़की के एक निजी हॉस्पिटल में प्रेस वार्ता के दौरान अंजुमन इरतकाय अदब के अध्यक्ष सैय्यद सनाउल हक़ नें बताया की ऑल इण्डिया मुशायरा रूड़की के अब्दुल हकीम की याद में कराया जा रहा है मुशायरे का मकसद आपसी भाईचारा और समाज में आपसी सौहार्द कायम करना हैl मुशायरे की सरपरस्ती चौधरी अब्दुल रज़्ज़ाक़ करेंगेl प्रेस वार्ता के दौरान सिकंदर हयात गड़बड़ नें बताया की मुशायरे में विधायक काज़ी निजामुद्दीन, विधायक फुरकान अहमद,विधायक ममता राकेश,पूर्व मेयर गौरव गोयल,उदय पुंडीर,आदिल फरीदी,नगर पंचायत भगवापुर चेयरमैन गुलबहार,विधायक वीरेंद्र जात्ति, विधायक इंजीनियर रवि बहादुर,समाजसेवी कुंवर जावेद इक़बाल,कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रणव प्रताप सिंह,कांग्रेस नेता महिपाल सिंह,पूर्व एम पी राजेंद्र कुमार बॉडी,और पूर्व राज्य मंत्री अयाज़ अहमद आदि क़ो मुशायरे का निमंत्रण दिया गया है प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता,चाँद खान,सिकंदर हयात गड़बड़,हक़ ज़मीर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे l





More Stories
रूडकी गुलाबनगर में मस्जिद के सामने युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, वीडियो वायरल करने की आशंका पर हुआ बवाल।
खानपुर की पावन धरा पर रचा गया इतिहास, अपार जन-सैलाब के बीच संत शिरोमणि रविदास धाम की भव्य स्थापना,विधायक उमेश कुमार का जलवा बरकरार।
लंढौरा के भगवानपुर चंदनपुर में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती,वाल्मीकि मंदिर का हुआ भव्य शिलान्यास,महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया नृत्य।