आरिफ़ नियाज़ी।
रुड़की
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाबनगर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मस्जिद के सामने पांच दबंगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो कर ज़मीन पर जा गिरा जिससे मौक़े पर अफरातफरी मच गई.
दरअसल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी हालत काफी नाजुक हो गई। घटना के दौरान मौके पर भारी शोर शराबा और भगदड़ मच गई। हालांकि जैसे ही मस्जिद से नमाजी बाहर निकले, आरोपी मौका पाकर घायल युवक को अधमरी हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए।स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर मारपीट के दौरान बार-बार किसी वीडियो का जिक्र कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि घायल युवक ने सोशल मीडिया पर कोई वीडियो वायरल किया था, जिससे नाराज पांच-छह युवकों ने रंजिश के चलते उसे सबक सिखाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। पीड़ित पक्ष की ओर से गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनें की पुलिस की तैयारी है ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।





More Stories
खानपुर की पावन धरा पर रचा गया इतिहास, अपार जन-सैलाब के बीच संत शिरोमणि रविदास धाम की भव्य स्थापना,विधायक उमेश कुमार का जलवा बरकरार।
लंढौरा के भगवानपुर चंदनपुर में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती,वाल्मीकि मंदिर का हुआ भव्य शिलान्यास,महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया नृत्य।
रुड़की दिल्ली रोड स्थित गोदावरी होटल के पास डॉ. भक्ति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, मुनासिब फीस पर मिलेगा बेहतर उपचार।