आरिफ़ नियाज़ी।
रुड़की दिल्ली रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्य मंत्री आदित्य राणा ने प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य और उनके पति पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
पूर्व राज्य मंत्री आदित्य राणा ने बेहद आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की एक कैबिनेट मंत्री और उनके पति भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य के मंत्रियों की ऐसी स्थिति है, तो प्रदेश की आम जनता का क्या हाल होगा? राणा ने दो टूक शब्दों में कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच होनी चाहिए, ताकि “दूध का दूध और पानी का पानी” हो सके और सच्चाई जनता के सामने आ सके।
केंद्रीय एजेंसियों और भाजपा नेताओं की चुप्पी पर उठाए सवाल पर अपनी तीखी बयानबाजी के दौरान आदित्य राणा ने केंद्र सरकार की जांच एजेंसियों और भाजपा के नेताओं की चुप्पी पर भी बड़े सवाल खड़े किए।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सीबीआई और ईडी जैसी बड़ी केंद्रीय जांच एजेंसियां कहाँ हैं? उन्होंने सवाल किया कि भाजपा के अन्य बड़े नेता इस मामले पर क्यों खामोश हैं और इस पर खुलकर क्यों नहीं बोल रहे हैं?
पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के पति पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने विशेष तौर पर उल्लेख किया कि मंत्री के पति द्वारा अपनी ही पत्नी पर जो भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं, उनकी बेहद बारीकी से जांच कराई जानी चाहिए ताकि सच सामने आ सके।





More Stories
रुड़की में खाद्य सुरक्षा विभाग का कड़ा एक्शन, मिठाई की दुकानों और बेकरी पर औचक निरीक्षण, MFD और ‘बेस्ट बिफोर’ डेट लिखना हुआ अनिवार्य।
ऊर्जा निगम पुहाना उपखंड के नए SDO अरुण कुमार ने संभाला पदभार, चार्ज लेते ही ली बैठक,सुरक्षा, चेकिंग और वसूली पर कड़े निर्देश
भगवानपुर में 33 के वी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 6 साल के मासूम की मौत,परिवार में कोहराम, ऊर्जा निगम बना लापरवाह