Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की में उत्तराखंड किसान मोर्चा की महापंचायत गन्ने के भुगतान और फसल मुआवजे की मांग को लेकर गूंजी किसानों की आवाज।

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी।
उत्तराखंड किसान मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित विशाल महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंचे इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और लंबे समय से लंबित मांगों को प्रमुखता से प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखा। महापंचायत को देखते हुए स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए थे।
​महापंचायत के दौरान किसान नेताओं और प्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से दो बड़े मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान केंद्रित किया जिसमें
​इकबालपुर चीनी मिल से बकाया गन्ना भुगतान भी शामिल था किसानों का कहना था कि लंबे समय से गन्ने का भुगतान ना मिलने के कारण वह भारी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।
क्षेत्र में हुई भारी बारिश से किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। किसान मोर्चा ने पीड़ित किसानों के लिए तुरंत और उचित मुआवजे की मांग की।
​प्रशासन का सकारात्मक रुख और आश्वासन
​किसानों की मांगों को सुनते हुए मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने बेहद गंभीरता दिखाई और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया
​अधिकारियों ने गन्ना भुगतान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि जल्द ही एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा, जो इकबालपुर चीनी मिल की संपत्ति एवं स्थिति का मूल्यांकन करेगी ताकि गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराया जा सके।
​प्रशासन ने आश्वासन दिया कि बारिश से हुए नुकसान के सर्वे और अन्य किसान समस्याओं पर भी शीघ्र ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
​महापंचायत में पहुंचे सैकड़ों किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण नहीं हुआ, तो वे अपनी मांगों के हक में संघर्ष जारी रखेंगे।
*बाईट दीपक रामचंद्र शेट जोईंट मजिस्ट्रेट रूड़की*
बाईट किसान 1,2,3

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369