Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के लालकुर्ती में खुला नया वेज एंड नॉनवेज होटल, खाने के शौकीनों को मिलेगा पंजाब के शेफ के हाथों का खास स्वाद।

Spread the love

*आरिफ नियाजी।
​रुड़की में अब खाने के शौकीनों को बेहतरीन जायके की तलाश में बड़े शहरों के चक्कर लगाने से राहत मिल गई है। रुड़की के लालकुर्ती क्षेत्र में एक नए ‘वेज एंड नॉनवेज होटल’ का शानदार शुभारंभ हुआ है, जिससे स्थानीय फूड लवर्स में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस होटल के खुलने से अब लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए लोगों को दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
​खाने के स्वाद को बेहतरीन बनाने के लिए विशेष रूप से पंजाब से शेफ को बुलाया गया है। यहां चिकन प्रेमियों के लिए बटर चिकन, अफगानी चिकन, चिकन चंगेजी, चिली चिकन और कोरमा जैसी चिकन की एक से बढ़कर एक बेहतरीन डिशेज उपलब्ध कराई जा रही हैं।
​ होटल प्रबंधन द्वारा साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शाकाहारी (वेज) और मांसाहारी (नॉन-वेज) भोजन के लिए बर्तन और प्लेटें पूरी तरह से अलग रखी गई हैं, ताकि स्वच्छता और शुद्धता का पूरा ख्याल रखा जा सके।भीड़भाड़ से दूर सुकून के माहौल में भोजन का आनंद लेने के लिए परिवार के साथ बैठने की अलग से विशेष व्यवस्था की गई है। होटल के स्वामी इमरान खान ने बताया कि होटल आने वाले शौकीनों को एक अलग और बेहतरीन स्वाद मिलेगा। भोजन की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखा गया है और साथ ही होटल के रेट भी अन्य होटलों के मुकाबले बेहद मुनासिब रखे गए हैं ताकि हर कोई इसका आनंद ले सके।
​​होटल के उद्घाटन के अवसर पर विशेष इंतजाम किए गए थे, जिसमें सैकड़ों लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोग बेहद खुश नजर आए और नए होटल के व्यंजनों की जमकर तारीफ की।
​यदि आप भी परिवार के साथ बेहतरीन स्वाद और शानदार माहौल का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो रुड़की के लालकुर्ती स्थित इस नए वेज एंड नॉनवेज होटल का रुख कर सकते हैं।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369