Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में खाद्य सुरक्षा विभाग का कड़ा एक्शन, मिठाई की दुकानों और बेकरी पर औचक निरीक्षण, MFD और ‘बेस्ट बिफोर’ डेट लिखना हुआ अनिवार्य।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​रुड़की ​त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को मिलावटमुक्त एवं ताज़ा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज रुड़की शहर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय द्वारा शहर की विभिन्न मिठाई की दुकानों और बेकरी प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।
​​निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय ने मिठाई विक्रेताओं को कड़े निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों पर सजाई जाने वाली सभी मिठाइयों के ट्रे या काउंटर के सामने निर्माण तिथि (MFD) के साथ-साथ ‘बेस्ट बिफोर’ (Best Before / Use By) डेट अवश्य प्रदर्शित करें।
​ इस कदम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्राहकों को बासी या पुरानी मिठाई न मिलकर पूरी तरह ताज़ा और सुरक्षित मिठाई मिल सके।
दरअसल ​दुकान पर आने वाला हर उपभोक्ता यह आसानी से देख सके कि मिठाई कब बनी है और इसका उपभोग कब तक किया जा सकता है।
​केवल मिठाइयाँ ही नहीं, बल्कि शहर की बेकरी एवं कन्फेक्शनरी दुकानों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बेकरी उत्पादों (जैसे केक, पेस्ट्री, ब्रेड, कुकीज़ आदि) पर स्पष्ट रूप से मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी / यूज़ बाय डेट (Expiry / Use By Date) अंकित करने के प्रति दुकानदारों को जागरूक किया। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना डेट वाले या एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।​निरीक्षण के दौरान दुकानदारों और संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSSAI) के नियमों का पूर्ण पालन करने की सलाह दी गई। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया कि
​खाद्य पदार्थों की शुद्धता, गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
​नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ भविष्य में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
​जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।​खाद्य सुरक्षा विभाग की इस अचानक कार्रवाई से शहर के मिठाई और बेकरी कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369