Jan Mudde

No.1 news portal of India

ऊर्जा निगम का शिकंजा,रुड़की के चार गांवों में छापेमारी, एक दर्जन बिजली चोर पकड़े गए।

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी।
​रुड़की ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे ताबड़तोड़ अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। एस डी ओ पंकज गौतम के नेतृत्व में ऊर्जा निगम की टीम ने कई ग्रामीण क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और छापेमारी की। इस कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया है।
​यह छापेमारी मुख्य रूप से रसूलपुर, इब्राहिमपुर, शाहपुर और सलेमपुर गांवों में की गई।
​अभियान के दौरान बिजली चोरी के कुल एक दर्जन मामले पकड़े गए। जैसे ही ऊर्जा निगम की टीम गांवों में पहुंची तो गांव में हड़कंप मच गया। कई जगहों पर ग्रामीण आनन-फानन में अपने अवैध केबल और कटिया हटाते हुए नजर आए।​ऊर्जा निगम लगातार बिजली चोरी पर नकेल कसने का प्रयास कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद चोरी के मामलों पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। इसी के चलते निगम की टीमें रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर रही हैं।
​पकड़े गए सभी बिजली चोरों के खिलाफ विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए मुकदमा दर्ज करने और भारी जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीओ पंकज गौतम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसे मामलों में और अधिक कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
​ इस मौके पर एस डी ओ अनिता सैनी,जे ई मसरूर आलम, जे ई सुखपाल, लाइन मैन परवीन कुमार, समीर,
सुनील कुमार,
गोपी, सचिन और संजीव आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369