Jan Mudde

No.1 news portal of India

ऊर्जा निगम पुहाना उपखंड के नए SDO अरुण कुमार ने संभाला पदभार, चार्ज लेते ही ली बैठक,सुरक्षा, चेकिंग और वसूली पर कड़े निर्देश

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।
​​उत्तराखंड ऊर्जा निगम के पुहाना उपखंड में प्रशासनिक बदलाव के तहत नए उपखंड अधिकारी (SDO) के रूप में अरुण कुमार ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। गौरतलब है कि यहाँ पूर्व में कार्यरत SDO अंजीव कुमार राणा का स्थानांतरण कर उन्हें मीटर विभाग में SDO पद की नई ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके बाद अब अरुण कुमार ने पुहाना उपखंड की कमान संभाल ली है।
​कार्यभार ग्रहण करते ही नए SDO अरुण कुमार पूरी तरह एक्शन मोड में नज़र आए। उन्होंने तुरंत उपखंड कार्यालय में समस्त कनिष्ठ अभियंताओं (JE), लाइनमैनों और विभागीय कर्मचारियों की एक अहम समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, चोरी पर लगाम और कर्मचारियों की कार्य-प्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाना रहा।
​​बैठक के दौरान SDO अरुण कुमार ने फील्ड में काम करने वाले सभी लाइनमैनों की सुरक्षा पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि
​लाइन पर मरम्मत कार्य करते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम (जैसे ग्लव्स, हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और शटडाउन प्रॉसेस) अनिवार्य रूप से अपनाए जाएं। उन्होंने कहा कि​बिजली के काम में रिस्क बिल्कुल न लें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अरूण कुमार ने कहा कि
​लाइनमैन अपनी ज़िम्मेदारी को गंभीरता से समझें और पहले स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ही कार्य शुरू करें।​क्षेत्र में बढ़ रही बिजली चोरी को रोकने के लिए अधिकारियों को कड़ा रुख अपनाने को कहा गया है। SDO ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि ​ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के चलते क्षेत्र में बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग द्वारा हर रोज़ विभिन्न इलाकों में सघन बिजली चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।एस डी ओ ने कहा कि कटिया डालकर या मीटर में गड़बड़ी कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज की जाएगी।​बिजली चोरी पर नकेल कसने के साथ-साथ राजस्व बढ़ाने के लिए बिल वसूली पर भी विशेष ध्यान केंद्रित करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बड़े बकायेदारों से संपर्क कर जल्द से जल्द वसूली की जाए, ताकि राजस्व घाटे को कम किया जा सके और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा दी जा सके।
अरूण कुमार ने कहा कि”हमारा उद्देश्य क्षेत्र के सम्मानित उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति देना है। कर्मचारी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए पूरी ईमानदारी से काम करें और राजस्व वृद्धि व चोरी रोकने में अपना सहयोग दें।”इस मौके पर अवर अभियंता संजीव कुमार,अवर अभियंता प्रमोद कुमार, जावेद अहमद, लाइनमैन महेश, साजिद, संजय, आशीष,अमन, कुर्बान, अंकुर और अजीत शामिल रहे।
​

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369