Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में विकास की बयार: कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने नीशू ग्रीन, नीशू एन्क्लेव और सोलानी पुरम में करोड़ों के विकास कार्यों के किए उद्धाटन।

Spread the love

*आरिफ नियाजी
​
उत्तराखंड के रुड़की विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने आज रुड़की के विभिन्न क्षेत्रों— नीशू ग्रीन, नीशू एन्क्लेव और सोलानी पुरम में करोड़ों की लागत से बनने वाले आधुनिक पार्कों और सी.सी. सड़कों का विधिवत उद्घाटन किया। इन विकास कार्यों के पूरा होने से स्थानीय जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं और सुंदर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होंगे।दरअसल
​उद्घाटन समारोहों के दौरान स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह फूल- माला से कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का जोरदार स्वागत किया। हालांकि जनता के समर्थन से पूरा माहौल उत्सव जैसा नजर आया।
​​इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना ही उनका मुख्य उद्देश्य और संकल्प है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए रुड़की विधानसभा को विकास के मामले में मॉडल विधानसभा बनाने की बात कही। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार तेजी से कार्य किए जाएंगे।
​इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय क्षेत्र में खासा उत्साह रहा। कार्यक्रम में पार्षद सचिन चौधरी ने कहा उनके क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास हुआ है कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा क्षेत्र की तस्वीर बदली है।इस दौरान सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक, स्थानीय निवासी और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक विकास कार्यों के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर चौधरी कुल वीर सिंह भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369