आरिफ़ नियाज़ी।
दिल्ली के शाहदरा स्थित विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रसिद्ध मां चिंतापूर्णी मंदिर में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज की भव्य प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही ।
प्रतिमा लोकार्पण के इस पावन अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल, जिलाध्यक्ष दीपक गाबा, विधायक देवेंद्र यादव तथा रविंद्र कश्यप सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने संत गुरु रविदास जी के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।
अपने प्रवास के दौरान राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल शाहदरा स्थित बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क भी पहुंचे। यहां उन्होंने संविधान निर्माता बाबासाहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।सामाजिक समरसता के इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने ओसवाल समाज के साथ महाप्रज्ञा भवन में आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ में भाग लिया। यहां उन्होंने गुरुजी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज में एकता व सद्भाव को मजबूत करने पर बल दिया।इस अवसर पर राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली प्रदेश के शाहदरा से पावन नगरी मथुरा के लिए प्रस्थान करने वाली इस यात्रा का दिल्ली में संचालन करने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसे अपने लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और आध्यात्मिक अनुभव बताया।




More Stories
70 गांवों की लाइफलाइन भगवानपुर सीएचसी खुद ‘बीमार, 44 में से 27 पद खाली, महिला विशेषज्ञ ना होने से गर्भवती महिलाएं रेफर होने को मजबूर।
जनगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंनें और उर्दू भाषा को अवश्य दर्ज करानें की मुफ़्ती हाशिम अहमद कासमी की लोगों से ख़ास अपील
पूर्व मेयर गौरव गोयल ने आसफनगर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को भेंट की पाठ्य सामग्री,समाजसेवी मोनू चौधरी का किया सम्मान।