आरिफ़ नियाज़ी।
देहरादून शहर क़ाज़ी कार्यालय की ओर से शहर क़ाज़ी मुफ़्ती हाशिम अह़मद का़समी ने तमाम शहरवासियों और प्रदेशवासियों से अपील की हैं कि वर्तमान में चल रही जनगणना में सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य की जनगणना अवश्य कराएं।इतना ही नहीं जनगणना में दी गई सभी जानकारियां सही और पूरी सावधानी के साथ दर्ज कराएं। प्रत्येक प्रश्न को अच्छी तरह समझकर, सोच-विचार के बाद उसका सही जवाब दें। किसी भी प्रकार की परेशानी या जानकारी के अभाव में संबंधित विशेषज्ञों एवं जानकार लोगों या अधिकारी से संपर्क करें।
इसके साथ ही शहर काज़ी नें तमाम उर्दू प्रेमियों और विशेष रूप से मुस्लिम समाज के लोगों से अपील है कि जनगणना में अपनी मातृभाषा एवं भाषा के कॉलम में उर्दू (اردو) अवश्य दर्ज कराएं। अपनी भाषा की पहचान और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है। उर्दू हमारी सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है।इसलिए सभी नागरिक जनगणना की प्रक्रिया में पूरी जिम्मेदारी, जागरूकता और गंभीरता के साथ भागीदारी सुनिश्चित करें।




More Stories
70 गांवों की लाइफलाइन भगवानपुर सीएचसी खुद ‘बीमार, 44 में से 27 पद खाली, महिला विशेषज्ञ ना होने से गर्भवती महिलाएं रेफर होने को मजबूर।
पूर्व मेयर गौरव गोयल ने आसफनगर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को भेंट की पाठ्य सामग्री,समाजसेवी मोनू चौधरी का किया सम्मान।
शाहदरा में सामाजिक समरसता का संगम, राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने किया संत शिरोमणि गुरु रविदास की प्रतिमा का लोकार्पण, अंबेडकर पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान