Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की में अब किफायती और आधुनिक दांतों का इलाज हुआ आसान, ईदगाह के पास ‘शीबा डेंटल क्लीनिक एंड लैब’ का हुआ उद्धाटन।

Spread the love

आरिफ नियाजी।
​रूड़की अब दांतों के मरीजों को महंगे अस्पतालों के चक्कर काटने और इधर-उधर भटकने से राहत मिलने वाली है। शहर के ईदगाह के पास शीबा डेंटल क्लीनिक एंड लैब का शुभारंभ हो गया है। इस नए सेंटर का उद्घाटन रहमनिया मदरसा कमेटी के चेयरमैन हाजी मुस्तकीम ने फीता काटकर किया।
​​उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे चेयरमैन हाजी मुस्तकीम ने कहा कि रूड़की क्षेत्र लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है और उत्तराखंड सरकार भी घर-घर तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘शीबा डेंटल क्लीनिक एंड लैब’ खुलने से अब क्षेत्रवासियों को दांतों के इलाज के लिए बड़े और महंगे अस्पतालों में भारी-भरकम फीस नहीं चुकानी पड़ेगी। यहां बेहद कम और किफायती कीमत पर बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी!
​क्लिनिक के एमडीएस डॉ. सैफ आलम ने जानकारी दी कि उनके यहां मरीजों को अत्याधुनिक उपकरणों और उच्च गुणवत्ता के साथ दांतों की हर समस्या का समाधान मिलेगा। इसके साथ ही, डॉ. अफशा भी मरीजों का उपचार करेंगी।
​​सुंदर और आकर्षक दांतों का निर्माण,
​कृत्रिम जबड़े बनाना,
​फिक्स दांत, क्राउन और ब्रिज ​सेरेमिक मेटल व अन्य आधुनिक डेंटल प्रोसिजर जैसी सुविधाएं मौजूद है दरअसल
​शीबा डेंटल क्लीनिक एंड लैब के खुलने से रूड़की और आसपास के इलाकों के लोगों को अब दांतों की छोटी से लेकर बड़ी बीमारियों का भरोसेमंद और किफायती इलाज अपने ही शहर में आसानी से मिल सकेगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369