आरिफ नियाजी।
रुड़की समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी नाम और प्रमुख समाजसेवी सचिन गुप्ता ने अपने पिता, स्वर्गीय राम बिहारी गुप्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर रुड़की के एक निजी होटल में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में शहर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और बड़ी संख्या में कॉंग्रेस नेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानवता की सेवा का संकल्प लिया।
शिविर में शहर के जाने-माने चिकित्सकों द्वारा आने वाले मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की गई। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, और अन्य सामान्य बीमारियों की मुफ्त जाँच के साथ-साथ जरूरतमंदों को उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया।युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला,
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय राम बिहारी गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके समाज-के कार्यों को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी एवं कॉंग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि मेरे आदरणीय पिता स्वर्गीय राम बिहारी गुप्ता जी का पूरा जीवन समाज के जरूरतमंदों की सेवा और परोपकार में समर्पित रहा। आज उनकी पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि उनके सेवाभाव के संकल्प को आगे बढ़ाया जा सके। रक्तदान महादान है, जिससे किसी की अनमोल जान बचाई जा सकती है। मैं रुड़की की जनता और सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाया।”
कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। शिविर में पहुँचे लोगों ने इस पहल की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से सभी रक्तदाताओं और चिकित्सकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।





More Stories
रूड़की में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, पनियाला, पनियाली और लाठरदेवा में छापेमारी, 34 बिजली चोर पकड़े गए।
रुड़की के रहीमपुर में ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित, विकास कार्यों की गूंज, कर्मचारियों का सम्मान और मॉडल गांव बनाने का संकल्प
रूड़की में पंचायत सम्मेलन”उत्तराखंड सरकार पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध” — नरेश बंसल