आरिफ़ नियाज़ी।
रूड़की ऊर्जा ,निगम की टीम द्वारा बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। कड़े रुख और प्रशासनिक सख्ती के बावजूद बिजली चोरी के मामलों पर पूरी तरह विराम नहीं लग पा रहा है। इसी क्रम में आज एसडीओ पंकज गौतम के नेतृत्व में विभागीय टीम ने क्षेत्र के पनियाला, पनियाली और लाठरदेवा गांवों में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की।
इस कार्रवाई के दौरान टीम ने कटिया डालकर और मीटरों में हेराफेरी कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे 34 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। विभाग द्वारा सभी चिन्हित बिजली चोरों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है और जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।दरअसल तड़के हुई इस अचानक छापेमारी से तीनों गांवों में दिनभर अफरा-तफरी और हड़कंप की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों के बीच बिजली विभाग की इस सख्त कार्रवाई की ही चर्चा होती रही। एसडीओ पंकज गौतम ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी बिना किसी रियायत के जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें, अन्यथा पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माना भुगतना पड़ेगा।इस मौके पर
ए डीओ अनीता सैनी,
जे ई शीमाऐला और मसरूर आलम मौजूद रहे।





More Stories
रुड़की के रहीमपुर में ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित, विकास कार्यों की गूंज, कर्मचारियों का सम्मान और मॉडल गांव बनाने का संकल्प
रूड़की में पंचायत सम्मेलन”उत्तराखंड सरकार पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध” — नरेश बंसल
ऊर्जा निगम का बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, लंढौरा क्षेत्र के 18 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी,ईंट भट्टो पर हो रहीं बिजली चोरी।